Principal Message

प्राचार्य की कलम से... 


‘‘शिक्षा वह नीव है, जिस पर हम अपने भविष्य का निर्माण करते हैं।‘‘


शासकीय नवीन महाविद्यालय नरहरपुर में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, आत्मनिर्भर बनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनाने की सोच से शासकीय नवीन महाविद्यालय नरहरपुर की स्थापना 19 जून 2018 में की गयी। इस महाविद्यालय में विकास की असीम संभावनायें है।


महाविद्यालय में कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय अन्तर्गत क्रमशः बी.ए., बी.काॅम., बी.एससी. (बायो समूह) की प्रथम व द्वितीय वर्ष की कक्षाएँ संचालित है। आगामी सत्र 2023-24 में तृतीय वर्ष की कक्षाएँ भी प्रारंभ होगी।


विद्यार्थियो के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए पाठ्य सहगामी गतिविधियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस उद्देश्य की पूर्ति  के लिए महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन जैसे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियाॅं, एन.एस.एस. गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है। यहाँ छात्र-छात्राएँ पूर्ण रूप से सुरक्षित और अनुशासित माहौल में अध्ययन करते है।


यह प्रसन्नता का विषय है कि भिलाई की औद्योगिक नगरी में एक विशाल क्षेत्र के लिए यह महाविद्यालय मील का पत्थर साबित होगा। यहाँ उत्तरोत्तर विकास के लिए नये आयाम गढ़े जायेगें। यहाॅं कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय की कक्षाएँ सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। भविष्य में इतिहास व हिन्दी साहित्य विषय प्रारंभ करने हेतु शासन से मांग की गई है। महाविद्यालय के स्वयं के भवन हेतु प्रयास किया जा रहा है। महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति संस्था के विकास हेतु प्रयासरत रहती है। 


महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राध्यापक विद्यार्थियों के अकादमिक एवं शैक्षणिक प्रगति के लिए हमेशा समर्पित रहते है। यहाँ के विद्यार्थी भी पूरी मेहनत और लगन से अपने भविष्य को संवारेगें। 


इसी विश्वास के साथ नये सत्र में आपका हार्दिक स्वागत एवं मंगलकामनाएँ........


अशेष शुभकामनाओं सहित.........................


Principal

(B R BHERIYA

Govt. Naveen Collage, Narharpur

Dist- Uttar Pradesh Kanker (C.G.)